news-details

जनपद में खुलेगें 13 एग्रीजंक्शन केन्द्र

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। प्रदेश सरकार द्वारा कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों को गुणवत्तपूर्ण कृषि निवेश के साथ साथ कृषि प्रसार सेवायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ’’प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना’’ जनपद में संचालित होगें।  उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि  पात्रता के अन्तर्गत जनपद में निवास करने वाले बेरोजगार जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन, जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालय से डिग्रीधारी हैं, जो आई०सी०ए०आर०/यू०जी०सी० द्वारा मान्यता प्राप्त हो व आयु 40 वर्ष से अधिक न हो, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओं को आयु में अधिकतम 05 वर्ष की छूट प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रकिया के तहत जनपद स्तर पर जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा चयन किया जायेगा एवं आवेदन प्रकिया आवेदनकर्ताओं द्वारा आवेदन कृषि विभाग की विभागीय वेबसाइट अथवा https://agriculture.up.gov.in/Agrijuction पर दिये गये लिंक के माध्यम से ऑनलाइन किया जायेगा तथा आवेदन की अन्तिम तिथि तिथि 30 मई 2026 निर्धारित है तथा आवेदन करने हेतु कोई भी शुल्क देय नहीं होगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि उक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु सम्बन्धित जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।