
चारागाह भूमि पर खेती करने वाले लेखपाल पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही और अनावश्यक देरी पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी। बालीपुर डुडिया गांव में चारागाह भूमि पर एक लेखपाल कई सालों से अवैध कब्जा करके खेती कर रहा है।डी एम की जनसुनवाई में हुई शिकायत की जांच पूरी होने और अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद भी अभी तक एस डी एम ने प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की है।एसडीएम अभिजीत कुमार का कहना है कि नायब तहसीलदार को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।