news-details

झूलेलाल चालिहा के 41वें दिन महाप्रसाद और शर्बत वितरण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भगवान झूलेलाल चालिहा महोत्सव के 41वें दिन सिंधी समाज ने श्रद्धा और उल्लास के साथ धार्मिक आयोजन किया। गुमटी स्थित ओम नगर चौराहे पर भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को छोला-चावल और दूध की लस्सी का महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी मनोज हसीजा और सतीश रोचलानी की अगुवाई में हुआ।इस दौरान महिलाओं ने डांडिया और ढोकला नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं और पुरुषों ने भगवान झूलेलाल के समक्ष झोली फैलाकर महानगर में कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे, साथ ही सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ चालिहा पर्व मनाया।देर रात बहराणा साहब का सरसैया घाट पर विधि-विधान से विसर्जन किया गया। आयोजन में मंजू सोनी, ज्योति भाटिया, शिप्रा पमनानी, मुस्कान खंडेलवाल, सिम्पल चौहान, रमेश सिहवानी, सतीश रोचलानी, दीपक अशवानी, धर्मेंद्र फतवानी, लक्ष्मण आडवाणी, नरेश आहूजा, संजय फूलवानी, मनोज हसीजा और दिलीप बलेचा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।