
Pardarshi Vikas News Jhansi
मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह सामान्य से थोड़ा कम रहा, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर तेज बना रहा और लू जैसी स्थिति महसूस की गई।
भीषण गर्मी का असर बाजारों और जनजीवन पर साफ दिख रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है, जबकि ठंडे पेय और आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी समस्याओं जैसे चक्कर, उल्टी और पानी की कमी के मरीज बढ़ने की आशंका है।
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें और सिर व शरीर को ढककर रखें। साथ ही पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दी गई है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो सके।