
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित मलिक मोहम्मद जायसी की मजार पर झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ भैंस की झाड़-फूंक कराने मजार पर गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद मौलवी मोइनुद्दीन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह वहां से भागकर लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। सीओ अमेठी श्वेताभ भास्कर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।