news-details

कोचिंग सेंटर में मिला संचालक का खून से लथपथ शव

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी स्थित एक कोचिंग संस्थान में सोमवार सुबह संचालक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान यशोदा नगर निवासी प्रकाश चंद्र गुप्ता (47) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रकाश चंद्र गुप्ता पिछले करीब 10 वर्षों से कोचिंग संस्थान का संचालन कर रहे थे। रविवार रात उन्होंने अपने भाई को फोन कर बताया था कि वह आईपीएल फाइनल मैच देखने के बाद कोचिंग में ही रुकेंगे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे।सोमवार सुबह जब छात्र-छात्राएं कोचिंग पहुंचे तो उन्होंने प्रकाश गुप्ता का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। घबराए छात्रों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मृतक के छोटे भाई विकास गुप्ता ने हत्या के पीछे लूटपाट की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कोचिंग के अंदर सामान बिखरा हुआ था और प्रकाश गुप्ता का मोबाइल फोन, चेन व ब्रेसलेट गायब थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लूटपाट के बाद उनकी हत्या की गई है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की आंख के ऊपर चोट का निशान मिला है और मुंह से खून बह रहा था। मौके से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से पर्स और घड़ी बरामद हुई है। पर्स में करीब 15 हजार रुपये नकद मिले हैं।डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले के खुलासे के लिए एसीपी कर्नलगंज के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।फिलहाल पुलिस हत्या, लूटपाट और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

आंख के ऊपर मिले चोट के निशान
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोचिंग संचालक की एक आंख के ऊपर चोट का निशान था, मुंह से खून बह रहा था। कोचिंग संचालक डायबिटीज के मरीज थे और शराब के लती थे। उनका कई साल पहले पत्नी से तलाक हो चुका है। मृतक के पास से पर्स और घड़ी बरामद हुई है, पर्स में 15 हजार कैश मिला है। शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जाएगा, घटना के खुलासे के लिए एसीपी कर्नलगंज चित्रांशु गौतम के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं।