
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान द्वारा वार्ड नंबर 15 अवस्थी भवन फकीरन मोहल्ला मर्दन नाका चौकी के सामने जनसंपर्क किया गया। अपनी जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी ने जनमानस को कांग्रेस की नीतियों के विषय में जानकारी दी गई और जनता से अपील की गई कि अगर आपकी किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो उसके निदान के लिए कांग्रेस कार्यालय मैं आकर बतलाएं समस्या के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्तालाप की जाएगी अगर आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतारकर जन आंदोलन के लिए भी तैयार रहेगी लेकिन समस्या का निदान होकर रहेगा प्रचार प्रसार के दौरान प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोपीनाथ दनादन जी एवं प्रख्यात समाजवादी पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री जमुना प्रसाद बोस जी के निवास पर भी गए और परिवारजनों का हाल-चाल लिया गया इस अवसर पर जिला महामंत्री मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट सोशल मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी भी साथ में रहे।