
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बुधवार को आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री जारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया।जारा खान ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुहेल अख्तर अंसारी और प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दोनों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।हसीब खान ने कहा कि राहुल गांधी की विचारधारा और मुद्दों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों, युवाओं और न्याय की लड़ाई में लोगों के साथ खड़ी है।