news-details

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम जवाहर लाल की पुण्यतिथि

You can share this post!

पारदर्शी विकास  न्यूज़ बांदा। ग्राम पंचायत कनवारा में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि का कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा मनाया गया। हर साल 27 मई को विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इस अवसर पर राजनीतिक हस्तियां उनको माल्यार्पण, पुष्पांजलि, हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करती हैं। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किया जाता है, देश के विभिन्न हिस्सों और राज्यों में भी कांग्रेस कार्यालयों तथा स्थानीय स्तर पर उनकी प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होते हैं।