
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। माल रोड स्थित कान्य कुब्ज पब्लिक स्कूल में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला की मेला पूर्व गतिविधियों के अंतर्गत ‘परमवीर वंदन’ कार्यक्रम श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजित किया गया। आईएमसीटीएफ कानपुर महानगर एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं को दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों ने सैनिकों के शौर्य और बलिदान पर आधारित भावपूर्ण नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों ने परमवीर चक्र विजेताओं का स्वरूप धारण कर उनकी वीरगाथाओं का वर्णन किया, जिससे उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत हुआ।मुख्य अतिथि युद्ध में छह गोलियां लगने के बावजूद अदम्य साहस दिखाने वाले सेना मेडल से सम्मानित वीर नायक कर्नल एम. जेड. सिद्दीकी रहे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नवेंदु शुक्ल, वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. शैलेन्द्र द्विवेदी और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामहामंत्री डॉ. राहुल कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक ओमकार नाथ अवस्थी ने की। प्रधानाचार्या पूजा सहगल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम में आईएमसीटीएफ की ओर से पारिवारिक एवं सामाजिक संस्कारों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला 26 से 30 नवंबर 2026 तक बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में आयोजित होगा।