news-details

क्रिकेट विवाद में मारपीट और फायरिंग का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के जसरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष ने तमंचा और चाकू लेकर पहुंचकर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, अरंजझांमी गांव निवासी मोहित यादव उर्फ बाबा का क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हो गया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।वहीं जसरा गांव निवासी सुभाष पासवान ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद मोहित तमंचा और चाकू लेकर वापस आया और फायरिंग की। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।मामले में मोहित के भाई विनायक यादव ने भी शिकायत देकर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।साढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।