news-details

कार्रवाई न होने से पीड़िता ने लगाई गुहार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा।  शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि पूर्व में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।पीड़िता सुधा गुप्ता का आरोप है कि नवंबर 2025 में आरोपी दीपेन्द्र गुप्ता उर्फ कालीदीन ने उनके घर पहुंचकर हमला करने का प्रयास किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।महिला का कहना है कि 13 जून को आरोपी फिर घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़िता ने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई न होने पर कोई अप्रिय घटना हो सकती है।महिला ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।