
Pardarshi Vikas News Jhansi
झांसी के भोजला गांव में वीरांगना झलकारी बाई और पूरन कोरी के बलिदान दिवस पर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी ने स्वाभिमान सभा का आयोजन किया। सभा में कोरी समाज को अन्य दलों का वोट बैंक बनने के बजाय अपनी राजनीतिक ताकत बनाने और उत्तर प्रदेश की राजनीति में ‘बैलेंस ऑफ पावर’ बनने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आई पी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कोरी समाज की बड़ी संख्या है और कई विधानसभा सीटों पर उसका वोट निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने 2027 के चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की।
सभा की अध्यक्षता झलकारी बाई के वंशज मंगल सिंह कोरी ने की। इस मौके पर पार्टी के कई राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी और समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।