news-details

क्रिश्चियन कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर में आग

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। हजरतगंज स्थित गौतमपल्ली थाना क्षेत्र की क्रिश्चियन कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक ब्यूटी पार्लर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।आग के दौरान बिल्डिंग के ऊपर छत पर धुएं में फंसे दो लोगों को फायरकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान पूरे भवन में घना धुआं फैल गया था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत आई।सूचना सुबह 5:42 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली थी, जिसके बाद हजरतगंज और चौक फायर स्टेशन से कुल तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। टीम ने भूतल पर स्थित पार्लर में लगी आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार की और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।दमकल विभाग ने स्मोक एग्जॉस्टर की मदद से पूरे भवन से धुआं बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ब्यूटी पार्लर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।