news-details

कोरी धर्मशाला चंदिकन में 18जुलाई को मनाई जाएगी संत शिरोमणि कबीर की जयंती

You can share this post!

 

प्रतापगढ़। 18जुलाई को संडवा चंदिका धाम परिसर में स्थित कोरी धर्मशाला में संत शिरोमणि कबीरदास जी की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन कोरी समाज प्रतापगढ़ ने किया है। आयोजन के मुख्य सूत्रधार और सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक राजाराम ने शनिवार को कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कबीर पंथी साधु काली दीन दास की भजनों के साथ होगी। लखनऊ के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और अवकाश प्राप्त अधिशासी अभियंता इंजीनियर आर के सोनमानी को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया है। केजीएमसी लखनऊ के दन्त चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हरीराम, विश्व बौद्ध संघ के राष्ट्रीय संरक्षक आर सी बौद्ध और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य शकुंतला भारती को विशिष्ट अतिथि बनाया गया है। कोरी समाज संगठन प्रतापगढ़ के अध्यक्ष काशीराम कोरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।