news-details

कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में जुटा अपना दल-एस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। अपना दल (सोनेलाल) ने आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केके पटेल ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे।उन्होंने बताया कि सोमवार को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल शामिल होंगे। केके पटेल ने कहा कि पार्टी युवाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने के साथ सर्वहारा समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सिंह सोनू, राकेश वर्मा, रामलखन पटेल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।