news-details

किसानों को फसल बीमा का मुआवजा वितरित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव
विकास भवन सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक पंकज गुप्ता ने की, जबकि मुख्य विकास अधिकारी कृति राज भी मौजूद रहीं।कार्यक्रम में खरीफ 2025 और रबी 2025-26 मौसम के बीमित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा प्रदान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों की क्षतिपूर्ति राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध बनी है।विधायक ने किसानों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए और कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा योजना से जुड़ें और समय पर प्रीमियम जमा करें, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाव हो सके।कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।