
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। काशी में 12 अगस्त को रोटरी बहुमंडलीय सम्मेलन ‘आधारशिला’ का आयोजन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के आतिथ्य में होने वाले इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों और नेपाल से 1000 से अधिक रोटेरियन शामिल होंगे। कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष ओलायिंका बाबालोला की विशेष उपस्थिति रहेगी।रोटरी मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी और रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की अध्यक्ष डॉ. रितु गर्ग ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य केवल सदस्यता विस्तार नहीं, बल्कि सेवा, नेतृत्व, नवाचार और संगठन को मजबूत करने पर केंद्रित है। सम्मेलन में सदस्यता विकास, सदस्य संरक्षण, युवा नेतृत्व और सेवा परियोजनाओं के विस्तार पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में रोटरी के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं निदेशक मुरूगनंदम, निदेशक निर्वाचित बासुदेव गोल्यान समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा और नेपाल से रोटेरियन सम्मेलन में सहभागिता करेंगे।आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज जाजोदिया और सचिव अजय गौतम ने बताया कि प्रतिभागियों को रोटरी की सफल परियोजनाओं और नवीन कार्यप्रणालियों से परिचित कराया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए करीब 70 सदस्यों की समिति गठित की गई है।