news-details

काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर ठगी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन और VIP दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी करने वाले 25 दलालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें चौक थाना पुलिस ने 22 और दशाश्वमेध थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा। आरोपी मंदिर और घाटों के आसपास श्रद्धालुओं को जल्दी दर्शन कराने का झांसा देकर उनसे 500 से 2000 रुपए तक वसूलते थे। कुछ आरोपी पुजारी के वेश में थे, जबकि कुछ सामान्य श्रद्धालु बनकर लोगों को फंसाते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात कर आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा गया। पूछताछ में कई आरोपियों ने दर्शन के नाम पर अवैध वसूली की बात कबूल की है। पुलिस अब मंदिर परिसर में कुछ कर्मचारियों की संभावित मिलीभगत की भी जांच कर रही है। एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।