news-details

कुशवाहा PDA जन पंचायत में जुटे हजारों लोग

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र 329 खड्डा में रविवार को आयोजित कुशवाहा PDA जन पंचायत में आयोजकों के अनुसार करीब पांच हजार लोग जुटे। कार्यक्रम में माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं और समर्थकों की भागीदारी रही। वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे।मुख्य अतिथि आर. एस. कुशवाहा ने कहा कि समाज की ताकत एकजुटता में है। PDA के माध्यम से पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और अन्य वंचित वर्गों की आवाज मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद बढ़ाने और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने की अपील की।पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के मुद्दों को मजबूती से उठाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक सहभागिता को लेकर जागरूकता को दर्शाती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने की, जबकि आयोजन खड्डा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा के आह्वान पर हुआ। कार्यक्रम में रणविजय सिंह मोहन, काजल यादव, मिठाई लाल यादव, भगवान दयाल गुप्ता, विवेक ओझा, राजेंद्र पाल, बड़े अंसारी, ऐनुल हक और संजय यादव समेत कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने PDA के समर्थन में नारे लगाए। आयोजक विजय प्रताप कुशवाहा ने सभी का आभार जताया।