news-details

कृष्ण जन्मभूमि पर आंदोलन का ऐलान

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब अदालतों के चक्कर लगाने का समय खत्म हो गया है और राम मंदिर आंदोलन की तर्ज पर कृष्ण जन्मभूमि के लिए भी बड़ा अभियान चलाया जाएगा।जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को लेकर अब केवल कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि जनआंदोलन की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने देशभर के संतों और सनातन धर्म के अनुयायियों से एकजुट होकर इस अभियान में शामिल होने की अपील की।स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि इस वर्ष जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के मूल जन्मस्थान पर मनाई जाएगी और वहीं पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके लिए देशभर के संतों को मथुरा आने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार को हरिद्वार जाकर प्रमुख संतों से मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।गौरतलब है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद से जुड़े 15 से अधिक मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं। ऐसे में इस बयान के बाद प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई है।