
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/संग्रामपुर। मठिया सोनारी कला गांव में आवागमन के रास्ते को कंटीले तारों से बंद करने और रात में उनमें कथित रूप से करंट प्रवाहित करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला चंद्रकली ने पति जिया लाल के साथ सोमवार को एसडीएम पंकज मिश्रा से शिकायत कर रास्ता खुलवाने की मांग की।चंद्रकली के अनुसार गाटा संख्या 255 के पास करीब नौ फीट चौड़ा रास्ता लंबे समय से आवागमन के लिए खुला था। आरोप है कि माथा राम और जगदीश मिश्रा ने कंटीले तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया और रात में तारों में करंट छोड़ा जाता है।शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब चार फीट रास्ता खुलवाया। एसडीएम ने एसएचओ संग्रामपुर और क्षेत्रीय लेखपाल को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।