news-details

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 100% इथेनॉल को ईंधन के रूप में मंजूरी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे जुड़े नियमों और रेगुलेशंस की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं।इस फैसले का मुख्य उद्देश्य देश की कच्चे तेल पर निर्भरता कम करना और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से होने वाले प्रदूषण को घटाना है। सरकार का मानना है कि इससे ईंधन आयात बिल में भी बड़ी कमी आएगी और देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा।मंत्री के अनुसार, ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इस बदलाव को स्वीकार कर लिया है और कई बड़ी कंपनियां 100% इथेनॉल से चलने वाले वाहन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा, सुजुकी, MG और हुंडई जैसे ब्रांड आने वाले हफ्तों में फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल बाजार में उतार सकते हैं।इथेनॉल एक जैव-ईंधन है जो गन्ने, मक्का और अन्य जैविक स्रोतों से तैयार किया जाता है। इसे पेट्रोल के साथ मिलाकर या अलग से भी इस्तेमाल किया जा सकता है, खासकर फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों में।हाल ही में सरकार ने E85 फ्यूल भी लॉन्च किया था, जिसमें 85% इथेनॉल और 15% पेट्रोल होता है। अब 100% इथेनॉल की अनुमति के साथ भारत ग्रीन एनर्जी और बायोफ्यूल की दिशा में एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है।