
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अमेठी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार को एसडीएम कार्यालय में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी पंकज मिश्रा और क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से की।बैठक में तहसीलदार समेत क्षेत्र के पांच थानों के प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्गों की स्थिति, सुरक्षा इंतजाम, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की।एसडीएम पंकज मिश्रा ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और राजस्व विभाग को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।