news-details

कबीर के संदेशों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: राजू देशप्रेमी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। भारतीय सर्व कोरी समाज भारत की ओर से संत कबीरदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रधान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संत कबीरदास, भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व एडवोकेट राजू देशप्रेमी ने किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर के विचार प्रेम, समानता, समता और मानवता का संदेश देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत किया जा सकता है।कार्यक्रम में बुद्ध वंदना कर समाज में सद्भाव और सामाजिक न्याय की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। भारतीय कोरी समाज के संस्थापक वैद्य रामनाथ ने युवाओं से महापुरुषों के विचारों को जीवन में अपनाने की अपील की। इस दौरान समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।