
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। विकास खंड जगदीशपुर अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय वारसावाद का नवनिर्मित भवन बनकर तैयार हो गया है।नवनिर्मित भवन का लोकार्पण/उद्घाटन 18मई 2026को है। निर्माण प्रभारी और उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री अब्दुल रशीद ने इस विद्यालय का निर्माण एक नये माडल के रूप में कराया है। विद्यालय के आकर्षक भवन को देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं।