news-details

करंट लगने से विवाहिता की मौत, मोबाइल चार्ज करते समय हुआ हादसा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम मंगूपुरा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।जानकारी के अनुसार, ग्राम मंगूपुरा निवासी श्याम सिंह की 30 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी की शादी जसवंतनगर क्षेत्र के अजबपुर गांव में हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। शनिवार शाम करीब चार बजे वह घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली बोर्ड के पास गई, तभी प्लग लगाते समय अचानक करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गई।परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया।मृतका के पिता ने बताया कि लक्ष्मी का एक छोटा बेटा भी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजन गहरे सदमे में हैं।