news-details

करण भूषण सिंह की पहल रंग लाई

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले को रेल मंत्रालय की ओर से बड़ी सौगात मिली है। कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह की पहल पर करनैलगंज और जरवल रोड रेलवे स्टेशनों पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी गई है। करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15707/15708 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत किया गया है, जबकि जरवल रोड स्टेशन पर ट्रेन संख्या 14673/14674 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस रुकेगी। रेलवे अधिकारियों को दोनों ट्रेनों का टाइम टेबल जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।इन ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोगों को गोंडा, बाराबंकी या लखनऊ जाना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी। सांसद करण भूषण सिंह ने बताया कि उन्होंने 12 मार्च को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था, जिनमें से दो प्रमुख मांगों को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले समय में गोंडा को रेल मंत्रालय से और भी कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं।