news-details

करणी सेना ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में करणी सेना ने महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती तिथि के अनुसार मनाई। इस अवसर पर बस अड्डे स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के आह्वान पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर के नेतृत्व में संगठन के सदस्य और समाज के लोग रोडवेज बस अड्डे पहुंचे।माल्यार्पण के दौरान प्रतिमा के आसपास गंदगी और शराब के खाली पैकेट मिलने पर करणी सेना के सदस्यों ने नाराजगी जताई। संगठन ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात कर साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।करणी सेना ने कहा कि महाराणा प्रताप पूरे देश के लिए सम्माननीय हैं, उनकी प्रतिमा के आसपास इस तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित सफाई और अराजक तत्वों पर रोक लगाने की मांग की।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने जल्द सफाई कराने और प्रतिमा की देखभाल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विश्व क्षत्रिय परिषद के जिलाध्यक्ष विक्की ठाकुर, मनोज सिंह, जेपी चौहान और राहुल परिहार सहित कई लोग मौजूद रहे।