
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन अमेठी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4,752 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दे रहे है।परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार मंगलवार कीक्षसुबह आठ बजे खोले गए। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन तलाशी, दस्तावेज सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। केंद्रों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध था। सुरक्षा कर्मियों ने अनियमितताओं को रोकने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच की।परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया था। पूरे जिले को 3 जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया गया था। उच्चाधिकारियों ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया।ड्रोन और सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की गई। यूपी-112 की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) और एम्बुलेंस भी केंद्रों के बाहर तैनात रहीं। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण बताया, जिस पर अभ्यर्थियों ने भी संतोष व्यक्त किया।