news-details

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन

You can share this post!



पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता की पड़ताल के लिए खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन किसी न किसी विद्यालय में दोपहर का भोजन कर रहे हैं। मध्यान्ह भोजन करते समय फोटो एम डी एम ग्रुप के माध्यम से अधिकारियों को भेजे जाते हैं।नये डी एम शशांक चौधरी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्कूलों के निरीक्षण के समय शिक्षकों को भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे। खंड शिक्षा अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की बच्चों के साथ भोजन करते समय फोटो पिछले एक महीने से भेजी जा रही है। गुणवत्तापूर्ण भोजन पर जोर है, परंतु स्कूलों को कन्वर्जन कास्ट की धनराशि पिछले पांच महीनों से नहीं मिली है।गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में बच्चों के साथ दोपहर का भोजन किया।बी ई ओ के साथ भोजन करते समय बच्चे काफी खुश नजर आए।इस अवसर पर इंचार्ज प्र अ संजीव कुमार, संकुल शिक्षक देवांशु सिंह, विजय प्रताप यादव, गणेश प्रसाद शर्मा, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।