news-details

खाई में गिरी बोलेरो से एक परिवार के 6 लोगों समेत 7 की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मसरूंड मार्ग पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के छह सदस्य शामिल हैं, जबकि सातवां व्यक्ति गाड़ी का ड्राइवर था।जानकारी के मुताबिक, सभी लोग काकड़ोथा गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होकर बोलेरो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर करीब 1200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।हादसे में मेहल गांव के चुनी लाल, देवी लाल, बबली देवी, मोती राम, अनिता कुमारी और कुंता देवी की मौत हुई है। वहीं धरो गांव के ड्राइवर मनोहर लाल ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में दो सगे भाई और एक दंपती भी शामिल हैं।हादसा रात में होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने ह्यूमन चेन बनाकर खाई से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।