news-details

खांसी की दवा के बहाने जहर पिलाने का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। एक युवक ने अपनी पत्नी पर खांसी की दवा देने के बहाने पानी में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। चिनहट क्षेत्र में रहने वाले 29 वर्षीय दिलेराम की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पीड़ित के अनुसार, वह पत्नी सुषमा के साथ किराये के मकान में रहता था। आरोप है कि पत्नी का किसी अन्य युवक से संबंध था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। दिलेराम का कहना है कि 18 जून को घर लौटने के बाद पत्नी ने उसे खांसी की दवा बताकर पानी दिया। पानी पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।उसका आरोप है कि तबीयत खराब होने के बाद पत्नी ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वह मदद के लिए परिजनों को सूचना देने के बाद किसी तरह सीतापुर पहुंचा। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल लाया गया।दिलेराम ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं चिनहट पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।