news-details

‘खेत बचाओ अभियान’ में किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कृषि विभाग द्वारा संचालित ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत सुमेरपुर विकासखंड के कलौलीजार और बांकी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है। इससे उत्पादन लागत कम होती है और भूमि की उर्वरता भी बनी रहती है। उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण कर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की।उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कम पानी और कम लागत वाली फसलों को अपनाने की सलाह दी। किसानों को उड़द, मूंग, अरहर, तिल, मूंगफली, सोयाबीन और मोटे अनाजों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने फसल सुरक्षा, जैविक कीटनाशक और ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी। लगभग 250 किसानों ने कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न योजनाओं और तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।