
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नवरात्र पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूजा गुप्ता ने दुर्गापुर रोड स्थित बगवरिया के कामद कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्ट्री से मिश्रित दूध का नमूना लिया। नमूने को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दूध की गुणवत्ता स्पष्ट होगी। विभाग ने त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान जारी रखने की बात कही है।