खड्डा में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजवली में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की 12वीं तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें तहसील क्षेत्र के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में छितौनी इंटर कॉलेज के नूर मोहम्मद प्रथम, डॉ. राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर कॉलेज के अभिषेक चौहान द्वितीय और श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज के अजहरुद्दीन तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में लक्की पासवान प्रथम, अभिषेक गिरी द्वितीय और अब्दुल वाहिद अंसारी तृतीय रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में सकील अली ने पहला, अभिषेक मद्धेशिया ने दूसरा और विवेक कन्नौजिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजवली की सकीला प्रथम, बिशप इंटर कॉलेज की प्रीति यादव द्वितीय और आंचल तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में नुसरत जहां प्रथम, पुष्पा द्वितीय और सब्बा परवीन तृतीय रहीं। सब जूनियर में अंशु चौहान प्रथम, प्रीति वर्मा द्वितीय और अनुराधा पाल तृतीय रहीं। गोला फेंक में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला और चक्का फेंक की प्रतियोगिताएं समाचार लिखे जाने तक जारी थीं। संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। तहसील प्रभारी आकाश कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक प्रतिस्पर्धा के दो प्रतिभागी आठ अक्टूबर से सेवरही में होने वाली जनपदीय प्रतियोगिता में खड्डा तहसील का प्रतिनिधित्व करेंगे।