
"उमाशंकर सिंह का निधन बसपा की अपूरणीय क्षति: विश्वनाथ पाल"
पारदर्शी विकास न्यूज़ बलिया। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पैतृक गांव खनवर में हुआ। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ खनवर पहुंच कर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अत्यंत भावुक नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि विधायक उमाशंकर सिंह बसपा कार्यकर्ताओं के दिलों पर राज करते थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी की मजबूती के लिए काम किया।उनके निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है,जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है।वह बहन मायावती जी को सगी बहन की तरह मानते थे और बहन जी को वे चाहे लखनऊ या दिल्ली में रहती , उन्हें राखी बांधने जरुर जाते थे।विश्व नाथ पाल के साथ पूर्व सांसद डा बलिराम, पूर्व सांसद सलीम अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर , आजमगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी, मंडल प्रभारी, सभी जिला अध्यक्ष और अमेठी से बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र आदि भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक उमाशंकर सिंह बसपा परिवार के प्रमुख अंग और बहन मायावती जी के मुंहबोले भाई थे। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। दुःख और संकट की इस घड़ी में बहुजन समाज पार्टी परिवार के साथ है। बहुजन समाज पार्टी हमेशा इस परिवार के साथ रहेगी। कुदरत से प्रार्थना है कि वह परिवार को इस अपार दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करे।
विश्व नाथ पाल ,प्रदेश अध्यक्ष बसपा