news-details

खदान कर्मियों से मारपीट और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। खदान कर्मियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने, नकदी और लाइसेंसी रायफल लूटने के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला चटगन खदान का है, जहां 1 मई को कुछ लोग वाहन से पहुंचकर खदान कर्मियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था। आरोपियों ने एक कर्मी की लाइसेंसी रायफल और नकदी भी लूट ली थी। मामले में पहले एक आरोपी को रायफल सहित गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अनुराग और गोविंद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।