
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड की ग्राम सभा इंटौरी में जिला पंचायत से कराए जा रहे करीब 500 मीटर लंबे खड़ंजा निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक वंशवनपटी-चुलिहा मार्ग से राजेश यादव की ट्यूबवेल तक बन रहे संपर्क मार्ग में घटिया और टेढ़ी-मेढ़ी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि जमीन को समतल किए बिना और पर्याप्त मिट्टी डाले ही ईंटें बिछाई जा रही हैं। इससे मार्ग कहीं ऊंचा तो कहीं नीचा दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से निर्माण की जांच कराने और मानकों के अनुसार कार्य कराने की मांग की है।