
अपने अपने विद्यालयों में अब्दुल रसीद की तरह कीर्तमान स्थापित करें सभी शिक्षक -शोभनाथ यादव
पारदर्शी विकास न्यूज़ जगदीशपुर। कम्पोजिट विद्यालय वारसाबाद के पुननिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में वक्ताओं ने ग्राम पंचायत टांडा में हुए विकास कार्यों की चर्चा की और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के लिए निर्माण प्रभारी अब्दुल रशीद की मुक्तकंठ से सराहना की। समारोह में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम अचल और सहायक अध्यापक अब्दुल रसीद ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त शिक्षक राम धन वर्मा, शिवसागर त्रिपाठी, श्रीमती नरेश पति सिंह, राजेन्द्र कुमार,अनुचर गया शंकर शुक्ल को सम्मानित किया गया। बी ई ओ हरिओम तिवारी ने कहा कि अब्दुल रशीद ने एक सुंदर भवन का निर्माण करके एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने ग्राम पंचायत में आदर्श ग्राम पंचायत सचिवालय और अशोक स्तंभ का निर्माण भी कराया है। निर्माण प्रभारी अब्दुल रशीद ने भवन के निर्माण कार्य की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत सम्मान किया,आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री रमाकांत मौर्य ने किया। समारोह में दो सौ से अधिक लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक चन्द्र हास सिंह ने की।कांग्रेस नेता विजय पासी, खंड शिक्षा अधिकारी शोभनाथ यादव,राम ललित, शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, सतीश सिंह उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम कनौजिया, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, संजीव भारती, विवेक शुक्ला,देवीशरण गुप्ता, मीरा गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा , महेंद्र प्रताप मिश्र, अरविंद पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग कपिलेश यादव,देवांशु सिंह, इन्द्र पाल गौतम, त्रिवेणी प्रसाद यादव,होम प्रकाश, अवधेश प्रताप सिंह,मो तहसीन, अवधेश मिश्रा, यदुनाथ यादव,हरिनाम सिंह,वसीम अहमद, सुशील यादव, रविशंकर श्रीवास्तव, मंजीत यादव,अजय कुमार मौर्य, सालेहा खातिर जमा, पवन वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह बघेल,राम नारायण, गुरु चरण गौतम,मो असगर, रमाशंकर यादव, शैलेन्द्र आनंद,अजय कुमार