news-details

LDA नौकरी और ठेका दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में नौकरी और सरकारी ठेका दिलाने का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित वारिस एहसान खान ने आरोप लगाया कि उनके दूर के रिश्तेदार सुमायरा रब्बानी उर्फ परवीन और उनके बेटे अली अब्दुल्लाह ने उन्हें एलडीए में नौकरी और ठेका दिलाने का भरोसा दिया था। इसके लिए उनसे जनवरी 2024 में 5 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर कराए गए, जबकि मार्च 2024 में 25 लाख रुपये नकद लिए गए।बाद में आरोपियों ने उन्हें एक नियुक्ति पत्र दिया, जिसे संदिग्ध होने पर एलडीए में जांच कराया गया। जांच में वह पत्र फर्जी निकला। इसके बाद जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी।आरोप है कि रकम मांगने पर गाली-गलौज की गई, धक्का देकर भगाया गया और फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि उन्हें न नौकरी मिली और न ही ठेका।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी की जा रही है।