news-details

लखनऊ में 24 नवंबर को 71 जोड़ों का सामूहिक विवाह

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की ओर से 24 नवंबर 2026 को 71 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। दुबग्गा स्थित प्रेरणा स्थल पर होने वाले इस कार्यक्रम में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार विवाह का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक नवविवाहित जोड़ों, उनके परिजनों और आमंत्रित अतिथियों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था रहेगी। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करने के साथ सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश देना है। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों से सहभागिता की अपील की गई है। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने आयोजन की जानकारी देते हुए सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखी और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।