
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बाँदा
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव में मेडिकल स्टोर मे कार्य कर रहे दो युवकों को गांव के ही दबंगों ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस घायलों का मेडिकल कराया है. बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव मे फतेहपुर के रहने वाले अंकुश पुत्र सीताराम उम्र 23 वर्ष व विकास पुत्र राम सुचित उम्र 22 वर्ष यह दोनों भदेहदू गांव के एक मेडिकल स्टोर में कार्य करते हैं, तभी शुक्रवार की देर शाम गांव के ही कुछ दबंगों के द्वारा अंकुश व विकास को दुकान से घसीट कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, दोनों घायलों ने बबेरू कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले दबंगो के खिलाफ शिकायत किया है. पुलिस के द्वारा दोनों घायलों का बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल उपचार के लिए भर्ती कराया. वहीं पुलिस के द्वारा इस मारपीट की जांच में जुट गई है।