मारपीट में युवक का सिर फटा, क्रॉस मुकदमा दर्ज
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। मुंडेरा गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। निमंत्रण से घर लौट रहे राजेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि इंडियन बैंक के पास दुकान से गुटखा लेकर जाते समय पप्पू सिंह, उसके पुत्र पीयूष और अमर सिंह तथा नन्हू ने रॉड और ईंट से हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के अमर सिंह ने भी छोटू, बाबू, राममिलन और संपत यादव के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मुकदमे दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।