
पारदर्शी विकास न्यूज़ मुसाफिरखाना/अमेठी। मुसाफिरखाना में पुलिस की ओर से हनुमानजी के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एस एच ओ विवेक सिंह और उनके थाने की पूरी टीम सुबह से ही भंडारे के आयोजन में लगी रही। भंडारे में क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता , व्यापार मंडल के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक, राहगीर बड़ी संख्या में शामिल हुए।बसपा के मंडल प्रभारी शिवराम गौतम, सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक अरूण कुमार गौतम के साथ नगर पंचायत के कई सभासद और उनके प्रतिनिधि भी भंडारे में शामिल हुए।
