news-details

मुस्लिम विकास के लिए समर्पित रहा मायावती शासन: मो. असद

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और बसपा सामाजिक भाईचारा कमेटी के मंडल संयोजक मो असद ने बुधवार को अमेठी जनपद का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की । बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान तेज कर समर्थकों को बसपा सुप्रीमो मायावती का संदेश बताने और पार्टी संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए।मो असद ने कहा कि बसपा देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने भाईचारा कायम करके देश के सभी राज्यों में मजबूत संगठन तैयार किया है। सुश्री मायावती जी ने अपने चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में मुस्लिम समाज की शिक्षा, रोजगार और विकास के लिए जितना काम किया है, उतना किसी राजनीतिक दल ने नहीं किया। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का फैसला बहन मायावती जी के मुख्यमंत्रित्व काल में आया, प्रदेश में चैनोअमन कायम रहा ,एक छोटी सी भी घटना नहीं हुई। मथुरा में साम्प्रदायिक ताकतों की ओर से माहौल खराब करने की कोशिश को सख्ती से नाकाम किया। अरबी फारसी यूनिवर्सिटी का लाभ हजारों छात्रों को मिल रहा है।मजबूत कानून व्यवस्था, समतामूलक समाज का निर्माण और भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं को ठीक ढंग से लागू करके सर्वसमाज का विकास ही बसपा का मिशन है।बैठक के दौरान मो असद ने पुराने नेता और पिछले जिला पंचायत चुनाव में रनर प्रत्याशी रहे मकबूल अहमद को सामाजिक भाईचारा कमेटी का विधानसभा संयोजक मनोनीत किया है। बैठक में हाजी मो इस्लाम,मो हमीद, बसपा विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, महासचिव श्याम कुमार, सचिव राम फल फौजी, राजकुमार, ध्रुव राज आदि मौजूद रहे।