news-details

मुंशीगंज में नारी शक्ति पद यात्रा और नारी श्रृंखला का हुआ आयोजन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

 नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में महिलाओं को जानकारी देने और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए सरकारी और निजी तौर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को तहसील गौरीगंज में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। में नारी शक्ति पद  यात्रा और नारी श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मीडिया से मुखातिब होते हुए इस अधिनियम को देश में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कदम बताया।  उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही है, जिसे संतुलित करने के लिए यह अधिनियम अत्यंत आवश्यक था। यह कानून महिलाओं को लोकसभा, राज्यसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त बनाएगा। बाल कल्याण समिति की सदस्य नीरज पांडे एवं रीता सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह अधिनियम केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में महिलाओं के प्रति सोच और दृष्टिकोण को भी सकारात्मक रूप से परिवर्तित करेगा। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता मिलेगी और वे आत्मविश्वास के साथ समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी। चाइल्ड हेल्पलाइन की कोऑर्डिनेटर रुचि सिंह ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से नीति निर्माण में संवेदनशीलता आएगी, जिससे महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों को बेहतर ढंग से समझा और हल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम भविष्य में एक सशक्त एवं समावेशी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अधिवक्ता मीनाक्षी मिश्रा एवं मालती जायसवाल ने अधिनियम के कानूनी पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को संवैधानिक अधिकारों के तहत मजबूत आधार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को न्याय और समानता के अधिकारों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने का अवसर मिलेगा। मीनाक्षी मिश्रा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आगे आती हैं तो वह किसी भी समस्या का समाधान भावनात्मक रूप से करती हैं हमारे देश में जितना महिला नेतृत्व बढ़ेगा उतना ही हमारा देश विकसित होगा। महिला ही नींव बनाती है कि हमारा भविष्य कैसा होगा हमारे देश का भविष्य कैसा होगा, जितना महिलाएं आगे आएंगी उतना ही हमारा देश तरक्की करेगा। इस अधिनियम में सभी वर्गों की महिलाओं को समान अवसर मिलेगा। प्रधानाचार्य फर्स्ट स्टेप स्कूल अमेठी सुरभि मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रभाव केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इससे बालिकाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने भविष्य को लेकर अधिक जागरूक और आत्मनिर्भर बनेंगी। महिला चिकित्सक डॉ. काजल ने कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं को समाज में सम्मान और पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं निर्णय लेने वाले पदों पर पहुंचेंगी, तो स्वास्थ्य, पोषण और महिला कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलेगी, जिससे समाज का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का महत्व केवल 33 प्रतिशत आरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय समाज में लैंगिक समानता की दिशा में एक सशक्त संदेश भी देता है। यह महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व में आगे आने के लिए प्रेरित करेगा और शासन व्यवस्था में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। 

 

आरआरएसआईएमटी में नारी शक्ति कार्यक्रम
शुक्रवार को जिले के मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरआरएसआईएमटी) में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से  नारी शक्ति पदयात्रा व नारी श्रृंखला का आयोजन किया गया।  इस दौरान संस्थान परिसर में नारी श्रृंखला बनाकर "नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को स्वयं सहायता समूह, जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व छात्राओं द्वारा घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के तहत लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण, उज्ज्वला योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, जन धन योजना, पीएम आवास एवं सुकन्या समृद्धि योजना से महिलाओं को होने वाले लाभ के बारे में भी चर्चा हुई।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक  डॉ शशांक श्रीवास्तव व सभी शिक्षक तथा स्टाफ उपस्थित रहे।