news-details

मिशन 2027 की तैयारी तेज, बूथ सशक्तीकरण पर भाजपा का जोर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2027 के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को सिविल लाइन मंडल के शक्ति केंद्र चौक सराफा-2 में बूथ सशक्तीकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी सफलता की सबसे मजबूत नींव बूथ स्तर का सशक्त संगठन होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने, कारगिल विजय दिवस के प्रभावी आयोजन, बूथ क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से नियमित संपर्क तथा संगठनात्मक गतिविधियों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही मिशन 2027 में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कानपुर उत्तर जिले के सभी 221 शक्ति केंद्रों पर तीसरे रविवार को बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, अनुराग शर्मा, नवाब सिंह, शिवांग मिश्रा, जन्मेजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।