news-details

मेट्रो कॉरिडोर-2 की डाउनलाइन में थर्ड रेल का काम पूरा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 की डाउनलाइन टनल में थर्ड रेल बिछाने का काम पूरा हो गया है। रावतपुर से डबल पुलिया के बीच 4.10 किलोमीटर लंबे भूमिगत सेक्शन में यह कार्य किया गया है। थर्ड रेल को ऊर्जीकृत करने के बाद उसकी टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई है। सभी तकनीकी मानक सामान्य और संतोषजनक पाए गए हैं।सीएसए डिपो रैंप से विजय नगर के पास स्थित रैंप तक डाउनलाइन में ट्रैक और थर्ड रेल बिछाने का काम पूरी तरह समाप्त हो चुका है। कानपुर मेट्रो की ट्रेनें 750 वोल्ट डीसी थर्ड रेल से बिजली प्राप्त कर संचालित होती हैं।वहीं, कॉरिडोर-2 की अपलाइन टनल में भी ट्रैक और थर्ड रेल बिछाने का काम तेजी से जारी है। इस कॉरिडोर की कुल लंबाई सीएसए से बर्रा-8 तक करीब 8.60 किलोमीटर है।डाउनलाइन में थर्ड रेल का काम पूरा होना मेट्रो निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है। कॉरिडोर-2 के पूरा होने से शहर के बड़े हिस्से को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।