
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर मेट्रो में चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की ओर से 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेट्रो के हाउसकीपिंग स्टाफ ने उत्साह के साथ भाग लिया।प्रतियोगिता के महिला वर्ग में ईशा ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय और रूबी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में कैलाश पहले, हरिओम दूसरे और सर्वेश तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को स्वच्छता सप्ताह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलता है और उनके कार्य के प्रति सम्मान भी व्यक्त होता है।